न बैंडबाजा, न बाराती, शादी बनी मिसाल : बिना वीआईपी तामझाम के दो आईएएस ने अलवर में की कोर्ट मैरिज, ट्रेनिंग में शुरू हुई थी लव स्टोरी

फोटो  : फाइल फोटो 

अलवर, 20 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

अलवर में 2023 बैच के दो युवा आईएएस अधिकारियों ने सादगी की एक नई मिसाल पेश की है। अलवर में तैनात SDM माधव भारद्वाज और गुजरात के जामनगर में तैनात SDM अदिति वार्ष्णेय बुधवार को एक-दूसरे के हमसफर बन गए। बिना किसी तामझाम के, दोनों ने कोर्ट में शादी कर समाज को बड़ा संदेश दिया है।

अलवर के मिनी सचिवालय में जिला कलेक्टर के समक्ष दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी की। बिना शोर-शराबे और दिखावे के हुई यह शादी चर्चा का विषय बनी रही।

ट्रेनिंग में शुरू हुई थी लव स्टोरी :-

मसूरी के रहने वाले माधव भारद्वाज और उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली अदिति वार्ष्णेय की मुलाकात आईएएस की ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। यहीं से उनकी दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया परिवार की रजामंदी के बाद दोनों ने धूमधाम से शादी करने के बजाय रजिस्टर्ड मैरिज को चुना

जिला कलेक्टर अर्पिता शुक्ला के सामने दोनों अधिकारियों ने बेहद सादगी से अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाई। इस मौके पर केवल दोनों के माता-पिता और भाई-बहन ही मौजूद रहे और उन्हीं के बीच उन्होंने एक-दूसरे को माला पहनाकर विवाह की रस्में पूरी कीं

कौन हैं IAS माधव भारद्वाज:-

माधव भारद्वाज ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 536 प्राप्त की थी. IIM अहमदाबाद से MBA करने वाले माधव लोकोमोटर दिव्यांगता (Locomotor Disability) श्रेणी के अंतर्गत आते हैं उन्होंने अपनी शारीरिक चुनौतियों को दरकिनार कर देश की सबसे कठिन परीक्षा में सफलता पाकर एक मिसाल कायम की है

कौन हैं IAS अदिति वार्ष्णेय:-

अदिति वार्ष्णेय ने अपने पहले ही प्रयास में UPSC 2022 की परीक्षा में 57वीं रैंक हासिल की थी उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज से पूरी की है उनके पिता एक व्यवसायी हैं बरेली में उनकी सफलता को एक बड़ी उपलब्धि के रूप में मनाया गया था, क्योंकि उन्होंने जिले का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit