फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 20 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सचिन पायलट के नजदीकी विनोद जाखड़ को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जाखड़ की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। जाखड़ अभी NSUI के प्रदेशाध्यक्ष हैं।
बता दे कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए खुद राहुल गांधी ने पिछले दिनों इंटरव्यू लिए थे। राजस्थान से निर्मल चौधरी भी इंटरव्यू देने वालों में शामिल थे। जाखड़ की नियुक्ति को कांग्रेस के अंदरूनी सियासी समीकरणों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
विनोद जाखड़ को पिछले साल 30 सितंबर को राजस्थान यूनिवर्सिटी में आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने गिरप्तार कर जेल भेज दिया था। जाखड़ को 17 दिन जेल में रहना पड़ा था। 17 अक्टूबर 2025 को जाखड़ को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जाखड़ ने राजस्थान यूनिवर्सिटी में आरएसएस के कार्यक्रम के विरोध की अगुवाई की थी।
जाखड़ राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी गिनती युवा दलित नेताओं में की जाती है। वही संघर्ष में भी अग्रणी रहते है ।यही कारण कारण है कि उनके नाम पर मुहर लगी ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment