यूथ कांग्रेस का भारत मंडपम प्रोटेस्ट मामला : दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार, AI समिट में यूथ कांग्रेस ने टी-शर्ट उतारकर किया था प्रदर्शन

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली , 20 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान इंडियन यूथ कांग्रेस के सेक्रेटरी कृष्णा हरि, बिहार स्टेट सेक्रेटरी कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश स्टेट वाइस प्रसिडेंट अजय कुमार और नेशनल कोऑर्डिनेटर नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है।

उन्हें आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस FIR में कई गंभीर आरोप लगा रही है। उनकी पुलिस के साथ काफी देर तक हाथापाई भी हुई। दिल्ली पुलिस एक बड़ी साज़िश की जांच कर रही है।

दरसल भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड’ के नारे लगाए।

प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें 15-20 की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए हैं। टी-शर्ट पर PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है। उसपर लिखा है कि PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड।

भाजपा का आरोप :-

भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने साजिश के तहत इंटरनेशनल समिट में भारत की छवि धूमिल की है। BJP सांसद संबित पात्रा ने कहा- यह संयोग नहीं, बल्कि एक प्रयोग था। इसकी प्लानिंग राहुल गांधी के आवास पर बनाई गई थी, जहां सोनिया और प्रियंका मौजूद थीं।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की गहरी निराशा और हक जताने की भावना को दिखाता है। मिस्टर राहुल गांधी, सिर्फ़ सरकार पर हमला करने के लिए भारत की ग्लोबल रेप्युटेशन को कमज़ोर कर रहे हैं, क्या यह आपका कंस्ट्रक्टिव विपक्ष का तरीका है?

उन्होंने कहा कि जब भारत की तरक्की रोकने के लिए हाल के ट्रेड एग्रीमेंट के बारे में गुमराह करने वाले दावे किए जा रहे हैं, तो आपकी पार्टी के सदस्यों ने एक मशहूर AI समिट में बिना शर्ट के मार्च करने का फैसला किया, ऐसा लगता है कि दुनिया के सामने 140 करोड़ भारतीयों की नेगेटिव इमेज बनाने के लिए। इस तरह के तरीके देश के लिए आगे की सोच की कमी को ही दिखाते हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit