फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 20 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
नीमकाथाना के सेड को डूंगरी इलाके में शुक्रवार को सरकारी भूमि पर आग लग गई। आग की चपेट में कई पेड़-पौधे और झाड़ियां जलकर खाक हो गईं। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।
जानकारी के अनुसार, सेड को डूंगरी इलाके में शुक्रवार को सरकारी भूमि पर आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण बिजली लाइन में हुई स्पार्किंग बताया जा रहा है। बिजली विभाग द्वारा नए कनेक्शन का कार्य करते समय अचानक लाइन में स्पार्किंग हुई।
स्पार्किंग से आसपास की सूखी घास और झाड़ियों ने आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया।
आग ज्यादा क्षेत्र में फैलने पर आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई । सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया । लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक करीब 5 हेक्टेयर क्षेत्र में पेड़-पौधे और झाड़ियां जलकर खाक हो गईं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment