फोटो : फाइल फोटो
जालोर , 20 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जालोर के सायला स्थित एक निजी स्कूल में शुक्रवार को पहली कक्षा की छात्रा पर दीवार गिर गई । दीवार गिरने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सीमेंट की ईंटों की दीवार पर ईंटों का ही ब्लैक बोर्ड बनाया गया था। ईंटों के ऊपर बांस की बल्लियां लगाकर उस पर तिरपाल डालकर कमरा बना है।
5 वर्षीय प्रीति कुमारी स्कूल में खेल रही थी, तभी ईंटों और बोर्ड का ढांचा उस पर गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में मातम है और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर भारी आक्रोश जताया है। घटना की जानकारी मिलते ही सायला थाना पुलिस अस्पताल और स्कूल पहुंची।
हादसा सायला थाना क्षेत्र के बावतरा गांव स्थित मरूधर शिक्षण संस्था में शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे हुआ। छात्रा प्रीति (6) सेकेंड क्लास में पढ़ती थी। स्कूल 12वीं तक है, यहां करीब 350 बच्चे पढ़ते हैं। घटना के बाद से स्कूल संचालक फरार है ।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश:-
जैसे ही मासूम की मौत की खबर उसके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी। मरूधर शिक्षण संस्थान 12वीं तक का स्कूल है जहां करीब 350 बच्चे पढ़ते हैं। प्रशासन ने स्कूल भवन की स्थिति को लेकर जांच शुरू कर दी है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment