बाबा श्याम का वार्षिक फाल्गुन लक्खी मेला आज से : खाटू धाम में श्रद्धालुओं के जत्थे पहुंचना शुरू, मेले में 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई, 4 हजार पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 21 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिले के खाटूश्यामजी में स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम का वार्षिक फाल्गुन लक्खी मेला आज से शुरू हो गया । इस बार मेला 8 दिन तक चलेगा खाटू धाम में श्रद्धालुओं के जत्थे पहुंचना शुरू हो गए हैं। खाटूश्यामजी के फाल्गुन मेले में इस बार 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

नो व्हीकल जोन:-

रींगस से खाटू तक नो व्हीकल जोन बनाया गया है। खाटू पैदल आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए यह नो व्हीकल जोन बनाया गया है। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने मेले के लिए 21 से 28 फरवरी तक 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। ये सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट 2 पारियों में सुबह 10 से रात 10 बजे और रात 10 बजे से सुबह 10 बजे तक ड्यूटी करेंगे

जयपुर रेंज आईजी एच. राघवेंद्र सुहास ने बताया कि खाटूश्यामजी मेले के लिए करीब साढ़े 4 हजार पुलिस कर्मियों का जाब्ता लगाया गया है। स्थानीय लोग और 12वीं बोर्ड परीक्षा के स्टूडेंट्स आधार कार्ड, राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाकर आ-जा सकेंगे। वहीं खाटूश्यामजी में 7 जगह व्हीकल पार्किंग का इंतजाम किया गया है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit