वीडियो लाइव : भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन : AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के जवाब में भाजपा का पलटवार, कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 21 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

कल इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओ ने जयपुर में कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

भाजपा कार्यकर्त्ता कांग्रेस मुख्यालय की तरफ रुख करने लगे तो पुलिस ने बेरीकेट्स कर भाजपा कार्यकर्ताओ को रोकने की कोशिश की । कुछ कार्यकर्ता बेरीकेट्स पर चढ़कर आगे जाने की कोशिश करने लगे । हालंकि भारी पुलिस बल के आगे उनकी कोशिश संभव नही हुई ।

बता दे कि नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' (India AI Impact Summit) के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शर्ट लेस होकर विरोध प्रदर्शन किया था ।

यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन :-

शुक्रवार को इंडिया AI समिट के दौरान युवा कांग्रेस के लगभग 10 कार्यकर्ता भारत मंडपम के भीतर घुस गए। इन प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीरों वाली सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर 'इंडिया-यूएस ट्रेड डील' और 'पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड' जैसे नारे लिखे थे।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अचानक अपनी शर्ट उतार दी और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे वहां मौजूद अतिथियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना के विरोध में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ने जयपुर में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भाजपा कार्यकर्त्ता बेरीकेट्स पार कर आगे जाना चाहते है

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit