कांग्रेस विधायक की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर : स्कॉर्पियो की टक्कर से पूर्व-सरपंच की मौत, गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम, विधायक पर कार्रवाई की मांग

फोटो  : फाइल फोटो 

बूंदी , 21 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिले में शनिवार को खानपुर से कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर की स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार पूर्व सरपंच की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूर्व सरपंच का एक पैर कट गया।

हादसा जिले के हिण्डोली थाना इलाके में हुआ। जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उमर के पूर्व सरपंच बाबू मोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई

जानकारी के मुताबिक, खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर अपने पीए और गनमैन के साथ जयपुर से खानपुर लौट रहे थे। तभी सुबह करीब 11 बजे पेंच की बावड़ी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोपेड के परखच्चे उड़ गए और पूर्व सरपंच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा:-

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध-प्रदर्शन के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

ग्रामीणों ने बताया कि विधायक की गाड़ी से टक्कर लगी है। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो की आगे की नंबर प्लेट पर विधायक लिखा हुआ है। हादसे के बाद विधायक मौके पर रुके, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस उनको अन्य गाड़ी में साथ ले गई।

विधायक की गाड़ी मौके पर ही खड़ी रही। घटना से नाराज ग्रामीमों ने हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit