फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 21 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में एसआईआर के बाद फाइनल वोटर रोल प्रकाशित कर दिया गया है। इस लिस्ट को आप चुनाव और निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल मतदाताओं की संख्या 5,15,19,929 है। इनमें पुरुष 2 करोड़ 69 लाख 57 हजार 881, महिला 2 करोड़ 45 लाख 61 हजार 486 तथा 562 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।
इस लिस्ट को आप चुनाव और निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
voters.eci.gov.in/download-eroll पर क्लिक करके फाइनल वोटर लिस्ट में नाम खोज सकते हैं। सबसे पहले जिला, फिर विधानसभा सीट और इसके बाद अपने पोलिंग बूथ पर जाकर फाइनल वोटर लिस्ट को देख सकते हैं।
निर्वाचन विभाग की ओर से एसआईआर की प्रक्रिया के बाद 16 दिसंबर को पहला ड्राफ्ट रोल प्रकाशित किया गया। इसके बाद अगले 1 महीने के समय में सभी लोग अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। ड्राफ्ट रोल प्रकाशन के बाद वोटर लिस्ट में 12 लाख 91 हजार 365 नाम जोड़े गए हैं। वहीं 2 लाख 42 हजार 760 नाम हटाए गए हैं। यानी एसआईआर के ड्राफ्ट रोल प्रकाशन के बाद कुल 10 लाख 48 हजार 605 नाम जुड़े हैं।
प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम प्रकाशन में 10,48,605 मतदाताओं की वृद्धि हुई है, जो कि 2.08 प्रतिशत है. राज्य में जयपुर जिले में 3.45 प्रतिशत, फलौदी में 3.22 प्रतिशत, भरतपुर में 2.78 प्रतिशत, सिरोही में 2.72 प्रतिशत व बूंदी में 2.71 प्रतिशत कुल मतदाताओं में बढ़ोतरी हुई है।
बढ़े युवा मतदाता:-
प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम प्रकाशन में युवा मतदाताओं (18 से 19 वर्ष आयु वर्ग) की संख्या में 4 लाख 35 हजार 61 की बढ़ोतरी हुई है, जो कि 0.82 प्रतिशत है. राज्य में युवा मतदाताओं की संख्या में जयपुर जिले में 1.30 प्रतिशत, बाड़मेर में 1.26 प्रतिशत, भरतपुर में 1.22 प्रतिशत, फलौदी में 1.18 प्रतिशत तथा बूंदी में 1.09 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment