फोटो : फाइल फोटो
हनुमानगढ़, 21 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिले के संगरिया उपखंड क्षेत्र के मालारामपुरा की सरपंच के बेटे से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले के अनुसार वार्ड नंबर दो मालारामपुरा निवासी सहदेव बिश्नोई पुत्र अमीलाल ने रिपोर्ट में बताया कि 6 फरवरी सुबह करीब 9:27 बजे अंतरराष्ट्रीय नंबर से वाट्सऐप कॉल आई। जिसकी अब रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने दावा किया कि उसके पास पूरे परिवार की लोकेशन की जानकारी है। यदि दो करोड़ रुपए नहीं दिए तो अंजाम बुरा होगा।
परिवादी ने लगाई सुरक्षा की गुहार:-
धमकी में यह भी दावा किया गया कि परिवार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद परिवादी ने सुरक्षा की मांग करते हुए कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment