SIR की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन : सीकर में 1 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम कटे, जिले में कुल 21,63,449 मतदाता

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 21 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

चुनाव आयोग ने शनिवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फ़ाइनल वोटर लिस्ट जारी की। सीकर जिले (8 विधानसभा क्षेत्र) में 1 लाख 9 हजार 263 वोटर्स के नाम कटे हैं। इनमें से 6,581 वोटर एक जगह से दूसरी जगह चले गए थे। दूसरे वोटरों के नाम अलग-अलग वजहों से हटाए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि सीकर जिले में कुल 21 लाख 63 हजार 449 वोटर हैं। इनमें से 11 लाख 38 हजार 925 पुरुष वोटर और 10 लाख 24 हजार 524 महिला वोटर हैं। सीकर जिले के सीकर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 27012 वोटरों के नाम हटाए गए हैं, जबकि नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 9249 नाम हटाए गए हैं।

सीकर जिले में सबसे ज्यादा 3964 सरकारी कर्मचारी नीमकाथाना ब्लॉक से हैं, जबकि सबसे कम 1026 सीकर ब्लॉक से हैं।SIR के दौरान सीकर जिले में कुल 41,853 नए वोटर्स जोड़े गए। इनमें से महिला वोटर्स (22,315) की संख्या पुरुष वोटर्स (19,538) से ज़्यादा थी। सबसे ज़्यादा नए वोटर्स, 8,535, सीकर विधानसभा क्षेत्र में जोड़े गए, जबकि सबसे कम नए वोटर्स, 2,855, नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में जोड़े गए।

 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit