फोटो : फाइल फोटो
बीकानेर , 22 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
बीकानेर में एक छात्रा का अर्धनग्न हालत में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई । घटना शहर के पास एक गांव में शनिवार दोपहर की है। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है ।
जानकारी के अनुसार छात्रा आठवी क्लास की स्टूडेंट है और पास की ढाणी से स्कूल में आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने घर से निकली थी, लेकिन एग्जाम सेंटर तक नहीं पहुंची तो स्कूल टीचर्स ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने तलाश की तो नहर के पास झाड़ियों में छात्रा का शव मिला ।
एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि बच्ची का शव मिला है। FSL टीम मौके पर पहुंच गई है। लड़की के साथ रेप हुआ है या नहीं? इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई। पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने बताया कि छात्रा (13) अपने घर से करीब 2 किलोमीटर पैदल स्कूल जाती थी। उसका 8वीं बोर्ड का एग्जाम चल रहा है। सुबह बच्ची घर से परीक्षा देने निकली थी। सेंटर पर नहीं पहुंचने पर स्कूल प्रशासन ने हमें सूचना दी।
परिजनों का कहना कि बच्ची 12:15 बजे घर से निकली थी और करीब 1:46 बजे स्कूल प्रशासन से सूचना आई कि वह स्कूल नहीं पहुंची है। इसके बाद हम लोगों ने तलाश शुरू कर दी। थोड़ी दूर पहुंचे तो बच्ची का शव अर्द्धनग्न हाल में पड़ा था। सूचना पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।
घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है । घटना पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने संज्ञान लिया है । उन्होंने पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर से फोन पर बात की है और मामले में गंभीरता से जांच के दिए निर्देश । मंत्री ने कहा है कि कोई भी आरोपी बचना नहीं चाहिए। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment