फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 22 फरवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर SIR के तहत नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र (038) की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शनिवार को कर दिया गया। सूची का अंतिम प्रकाशन 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर किया गया है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) राजवीर यादव द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण कर अंतिम सूची प्रकाशित की गई है।
चुनाव शाखा प्रभारी सज्जन कुमार ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची के अनुसार नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,67,510 मतदाता हैं। इनमें 1,42,742 पुरुष, 1,24,765 महिला तथा 03 अन्य (ट्रांसजेंडर) मतदाता शामिल हैं। वहीं क्षेत्र में 3,964 सर्विस वोटर भी शमिल हैं।
दावे–आपत्तियों के बाद अंतिम प्रकाशन:-
निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गई थीं। सभी आवेदनों की जांच के बाद संबंधित आदेश पारित कर मतदाता सूची को अद्यतन किया गया। इसके पश्चात 21 फरवरी 2026 को अंतिम प्रकाशन किया गया।
ऑनलाइन भी उपलब्ध है मतदाता सूची :-
निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की वेबसाइट के साथ-साथ वोटर्स पोर्टल पर भी उपलब्ध है। मतदाता अपने नाम की जांच ऑनलाइन कर सकते हैं।
voters.eci.gov.in/download-eroll पर क्लिक करके फाइनल वोटर लिस्ट में नाम खोज सकते हैं। सबसे पहले जिला, फिर विधानसभा सीट और इसके बाद अपने पोलिंग बूथ पर जाकर फाइनल वोटर लिस्ट को देख सकते हैं।
अपील की प्रक्रिया भी तय:-
यदि किसी मतदाता को अंतिम सूची में किसी प्रविष्टि को लेकर आपत्ति है, तो वह जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 एवं निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के प्रावधानों के तहत निर्धारित समय-सीमा में अपील प्रस्तुत कर सकता है।
यह रहे मौजूद:-
सहायक प्रोग्राममर विजय सिंह, सुनील मीणा, सूचना सहायक अशोक महरानियाँ, यूडीसी राजेश नट, मोहन सैनी, राधेश्याम शर्मा, सुभाष बराला, गोपाल सैनी, वीरेंद्र स्वामी, सुरेंद्र सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment