पीएम मोदी की 'मन की बात' का 131वां एपिसोड : पीएम ने मासूम आलिन शेरिन का किया जिक्र, कहा - शेरिन के माता - पिता की सोच बड़ी और व्यक्तित्व विशाल है

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 22 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' का 131वां एपिसोड प्रसारित हुआ । प्रधानमंत्री ने कहा कि कई देशों के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स और स्टार्टअप सेक्टर से जुड़े लोग इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के लिए भारत मंडपम में एकत्र हुए। आने वाले समय में AI की शक्ति का उपयोग दुनिया किस प्रकार करेगी, इस दिशा में यह समिट एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस समिट में दुनिया को AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत क्षमताएं देखने को मिली है। इस दौरान भारत ने 3 मेड इन इंडिया AI मॉडल भी लांच किए हैं। यह अपने आप में अब तक की सबसे बड़ी AI समिट रही है।

मासूम आलिन शेरिन का जिक्र :-

पीएम मोदी ने मन की बात में 10 महीने की मासूम आलिन शेरिन अब्राहम का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ ही दिन पहले हमने केरल की एक मासूम आलिन शेरिन अब्राहम को खो दिया है। महज 10 महीनों में वो इस दुनिया से चली गई। इतने गहरे दर्द के बीच भी उसके माता-पिता ने एक ऐसा फैसला लिया, जिससे हर देशवासी का हृदय उनके प्रति सम्मान से भर गया है। उन्होंने आलिन के अंगदान का फैसला किया। इस एक फैसले से पता चलता है कि उनकी सोच कितनी बड़ी और व्यक्तित्व कितना विशाल है...भारत में अंगदान के बारे में जागरूकता लगातार बढ़ रही है।

भारतीय मूल के लोगों की प्रंशसा :-

पीएम ने कहा कि कनाडा की टीम में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। टीम के कप्तान दिलप्रीत बाजवा का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। इस लिस्ट में ऐसे कई नाम हैं, जो कनाडा के साथ-साथ भारत का भी गौरव बढ़ा रहे हैं। अमेरिका की टीम में कई चेहरे भारत के घरेलू क्रिकेट से निकले हुए । ओमान की टीम में आज कई चेहरे हैं जो पहले भारत के अलग-अलग राज्यों में खेल चुके हैं। ऐसे कितने ही भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं जो अपने देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। वहां के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit