फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 22 फरवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के पुरानाबास गांव में राजस्थान पुलिस के एएसआई रामसहाय बराला ( 59) का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान के बेटे अरुण कुमार ने मुखाग्नि दी । एएसआई की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बता दे कि रामसहाय बराला जयपुर के भांकरोटा थाने में चौकी इंचार्ज के रूप में एएसआई के पद पर तैनात थे । आज सुबह ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद साथी जवान उनको अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के बाद पुरानाबास गांव में पुलिस सम्मान के साथ एएसआई को अंतिम विदाई दी गई।
पैतृक गांव में शोक की लहर:-
रामसहाय के निधन की जानकारी पर पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई । एएसआई की पार्थिव देह रविवार को उनके पैतृक गांव पुरानाबास पहुंची । पार्थिव देह घर पहुँचने पर गमगीन माहौल हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।
राजकीय सम्मान से विदाई :-
एएसआई रामसहाय बराला का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राजस्थान पुलिस के जवानों ने दाह संस्कार से पहले गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर भाजपा नेत्री वीरांगना कविता सामोता, पुलिस अधिकारी, पुलिस जवान सहित ग्रामीणों ने एएसआई के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
दिवगंत एएसआई रामसहाय बराला परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गये । बेटा अरुण कुमार शादी सुदा है । पिता के निधन पर बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है । ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment