फोटो : फाइल फोटो
प्रतापगढ़, 22 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिले की अरनोद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 करोड़ रुपए की ब्राउन शुगर और उसमें मिलाने वाला केमिकल पाउडर जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना 21 फरवरी दोपहर 1:30 बजे की है।
प्रतापगढ़ एसपी बी आदित्य ने बताया कि अरनोद थाना पुलिस की ओर से अरनोद-प्रतापगढ़ रोड पर राधा स्वामी सत्संग आश्रम तिराहे पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान दोपहर 1:30 बजे अरनोद की तरफ से एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को युवक ने बाइक रोक ली और घुमाकर वापस जाने लगा।
एसपी ने बताया कि मौके पर मौजूद टीम ने युवक का पीछा किया और पकड़ पूछताछ शुरू की। युवक की पहचान नारायण (48) निवासी अरनोद के रूप में हुई। युवक के पास एक काले रंग लेदर बैग भी था। पुलिस ने संदिग्ध होने पर जब बैग की तलाशी ली तो उसमें 6 कॉली पॉलीथिन में ब्राउन शुगर और 4 पॉलीथिन में केमिकल पाउडर बरामद किया।
पुलिस ने जब जब्त किए मादक पदार्थ का वजन किया तो ब्राउन शुगर 2 किलो 708.6 ग्राम और केमिकल पाउडर 1 किलो 723.2 ग्राम मिला। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 करोड़ रुपए आंकी गई।
जांच में जुटी पुलिस:-
प्रतापगढ़ एसपी बी.आदित्य ने बताया कि अरनोद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अब फरार आरोपी उस्मान की तलाश कर रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment