फोटो : फाइल फोटो
टोंक , 22 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
टोंक के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया बड़े विवाद में घिर गए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके जरिए दावा किया जा रहा है कि उन्होंने मुस्लिम महिलाओं से नाम पूछ-पूछकर बांटे गए कंबल वापस ले लिए। वीडियो में यह भी देखा गया कि बीजेपी नेता ने गरीब महिलाओं का नाम पूछा और उनके मुस्लिम होने पर कहा कि 'हट एक तरफ, कंबल यहीं छोड़ दे।
दरसल जौनापुरियाने कंबल वितरण कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस ले लिए। जौनापुरिया ने कहा-'जो मोदी को गाली देता है, उसे ये कंबल लेने का हक ही नहीं है। पूर्व सांसद कंबल बांट रहे थे तभी एक महिला से उसका नाम पूछा। सकुरान खान सुनते ही भड़क गए, कहा- हट एक तरफ, कंबल यहीं छोड़ दो।
मामला निवाई क्षेत्र के करेड़ा बुजुर्ग गांव में स्थित सीताराम जी मंदिर परिसर में रविवार दोपहर 3:30 बजे का है। महिलाओं का कहना है कि पूर्व सांसद ने पहले उन्हें कंबल दे दिया। जब पता चला कि वे मुस्लिम हैं तो कंबल वापस ले लिया। वहीं जौनापुरिया ने कहा-यह मेरा पर्सनल कार्यक्रम था, सरकारी स्कीम नहीं थी।
कांग्रेस का बड़ा हमला :-
अब पूर्व सांसद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष MD चौपदार ने कहा कि यह वीडियो बीजेपी की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। कंबल जैसी छोटी वस्तु के लिए ऐसा ओछापन बीजेपी ही कर सकती है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment