वीडियो न्यूज़ : संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव : बदबू आने से लोगों ने खंडेला पुलिस को सूचित किया, पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी

फोटो  : फाइल फोटो 

खंडेला, 23 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : महेंद्र सिंह खोखर 

खंडेला कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक खंडहरनुमा कमरे में युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मामला उदयपुरवाटी रोड चुंगी नाका से धर्मपुरा जाने वाले रास्ते का है। जहाँ तेज बदबू आने पर शव होने का पता चला ।

मिली जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों को कमरे से तेज बदबू आने पर शक हुआ। देखने पर युवक शव निकला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खंडेला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस के अनुसार शव करीब 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई ।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। फ़िलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit