शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण : गिरफ्तारी पर रोक के लिए हाईकोर्ट का कर सकते है रुख, अविमुक्तेश्वरानंद बोले- मैं कहीं भाग नहीं रहा हूं

फोटो  : फाइल फोटो 

वाराणसी, 23 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों से यौन शोषण की FIR होने के बाद पुलिस टीम उनसे पूछताछ कर सकती है। जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी भी कर सकती है। दूसरी तरफ अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार सुबह वाराणसी आश्रम में वकीलों के साथ बैठक की। वकीलों से केस को लेकर सुझाव लिया। माना जा रहा कि गिरफ्तारी पर रोक के लिए हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं।

बैठक के बाद अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमे उन्होंने कहा कि अगर पुलिस हमें अरेस्ट करने के लिए एक्शन भी लेती है, तो भी हम उनका विरोध नहीं करेंगे। हम कोऑपरेट करेंगे। जनता सब देख रही हैझूठ आखिरकार सामने आ ही जाता है। कहानी झूठी साबित होगी, आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों। हम आपके कैमरों की पहुंच में थे।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में हर जगह CCTV कैमरे लगे हैं उन्होंने उन्हें हर जगह इसलिए लगाया था, ताकि अगर कुछ भी हो, तो वे वॉर रूम से मॉनिटर कर सकें और उनके पास सब कुछ रिकॉर्ड हो जाए। हमारी बस हमारे कैंप के अंदर पार्क नहीं थी, क्योंकि हमारे साथ पुलिस की बेरहमी के बाद, हम कैंप में नहीं घुसे थे। तो, इस स्थिति में, सब कुछ CCTV में कैप्चर हो गया है

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि वे लड़के कभी हमारे गुरुकुल में नहीं घुसे, कभी पढ़े नहीं, और हमारा उनसे कोई लेना-देना नहीं है। वे हरदोई के एक स्कूल के स्टूडेंट हैं, जैसा कि केस में जमा की गई उनकी मार्कशीट से पता चलता है। तो, जब वे कभी यहां आए ही नहीं और उनका इस जगह से कोई लेना-देना नहीं है, तो कोई उनका कुछ कैसे कर सकता है? और तीसरा, वे यह कहकर कन्फ्यूजन फैला रहे हैं, "एक CD है" तो क्यों क्या इसे पब्लिक नहीं किया जा रहा है?"

उन्होंने कहा कि ये सभी सवाल आने वाले दिनों में पूछे जाएंगे, और उन्हें इनका जवाब देना होगा जनता को समझना चाहिए कि कुछ लोग चोगा पहनकर सनातन धर्म को खत्म करने आए हैं। वे खुद को हिंदू कह रहे हैं। वे हिंदुओं के खिलाफ काम कर रहे हैं लेकिन वे खुद को हिंदू साबित करके ऐसा कर रहे हैं

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit