राजस्थान में दिन दहाड़े स्कूल से स्टूडेंट का किडनैप : 12वीं बोर्ड का एग्जाम देने गया था, 4 बदमाश उठा ले गये, स्टूडेंट चिल्लाता रहा, 8 किलोमीटर दूर मारपीट कर सड़क पर फेंककर भागे

फोटो  : फाइल फोटो 

बाड़मेर, 23 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

बाड़मेर में सरकारी स्कूल से दिन दहाड़े स्टूडेंट का किडनैप करने का मामला सामने आया है । स्टूडेंट 12वीं बोर्ड का एग्जाम देने आया था , जहाँ स्कूल से 4 बदमाशों ने उसका किडनैप कर लिया। मामला बीजराड़ थाना इलाके का सोमवार सुबह 8:15 बजे का है।

किडनैपिंग का एक वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान स्टूडेंट बचा लो, बचा लो, चिल्लाता रहा। लेकिन बदमाश उसे उठाकर ले गये । बदमाश मारपीट के बाद 8 किमी दूर सड़क पर फेंककर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, नियमित छात्र प्रकाश सुबह करीब आठ बजे परीक्षा देने केंद्र पर पहुंचा था। परीक्षा शुरू होने के पांच मिनट बाद ही आधा दर्जन बदमाश बेखौफ होकर विद्यालय परिसर में घुस आए और परीक्षा हॉल के बरामदे से छात्र को जबरन उठाकर ले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय केंद्राधीक्षक समेत कई शिक्षक और वीक्षक मौजूद थे, लेकिन बदमाश स्टूडेंट का अपहरण कर फरार हो गए।

स्टूडेंट के साथ मारपीट :-

बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र को किसी सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और लहूलुहान हालत में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग छात्र को जबरन ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बीजराड़ पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर घायल छात्र को परिजनों और ग्रामीणों ने चौहटन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाड़मेर रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद सरकारी स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935844

Related News

Leave a Comment

Submit