फोटो : फाइल फोटो
हनुमानगढ़, 23 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बच्चे पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घायल बच्चे को रावतसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार दोपहर चक 7 डीडब्ल्यूडी नाथावाला की है । वही मामला आज दर्ज किया गया है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चक 7 डीडब्ल्यूडी निवासी रामस्वरूप ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे उनके भाई का पोता दुकान पर बिस्किट लेने जा रहा था। गली में पहुंचने पर पड़ोसी बुगली ने कथित तौर पर उस पर बंदूक से फायर कर दिया।
अंगूठे और उंगलियों में चोटें:-
फायरिंग में बच्चे के दाहिने हाथ के अंगूठे और उंगलियों में चोटें आईं, साथ ही उसके माथे पर भी छर्रे लगे। परिवादी के अनुसार इस घटना को कुछ लोगों ने देखा भी है। घटना के तुरंत बाद परिजन घायल बच्चे को रावतसर अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।
जान से मारने की नियत से फायरिंग का आरोप :-
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने बच्चे को जान से मारने की नीयत से फायर किया था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एसआई मुकेश को सौंपी है। जांच अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935844
Leave a Comment