फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 23 फरवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
बाबा श्याम का फाल्गुनी लक्खी मेला परवान चढ़ने लग गया। नीमकाथाना की रेलवे लाइनों, भूदोली बाई पास और कोटडा - माकडी बाई पास से होकर बाबा श्याम के हजारों भक्त पैदल गुजर रहे हैं।
भक्तों की सेवा करने के लिए नीमकाथाना शहरवासी सहित हरियाणा - दिल्ली के लोगो के द्वारा जगह जगह सेवा शिविर लगाए गए हैं। शहर सहित आस पास के बाइपास पर करीब 35 से ज्यादा सेवा शिविर लगे हुए हैं। पड़ोसी राज्य हरियाणा और दिल्ली से बड़ी संख्या में बाबा श्याम के भक्त नीमकाथाना से होकर गुजर रहे।
कोटपूतली-जयपुर बाइपास रोड़ पर स्थित खादरा, भल्लभदासपुरा, मानपुरा, गांवड़ी, टीबों की ढाणी, भूदोली बाईपास क्षेत्र की रोड़ पर 16 बड़े शिविर लगे हुए हैं। जहां दिनरात पदयात्रियों की सेवा में छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग महिलाएं संगठन बनाकर दिनरात सेवाएं दे रही है। शिविरों में पदयात्रियों के लिए हर सुविधाएं उपलब्ध है।
पंडालों में श्याम प्रभु की आकर्षक झांकी सजाकर दिनरात भजन कीर्तन कर रहे हैं। पुरा क्षेत्र श्याम प्रभु के गुणगान में लगा हुआ है।
चिकित्सा शिविर :-
इसके साथ ही श्याम श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह चिकित्सा शिविर लगे हुए हैं। चिकित्सा शिविर में दूर दराज से पैदल आ रहे यात्रियों की सेवा कर रहे हैं। स्थानीय लोग भक्तों के पैरों की मालिश कर रहे हैं। श्याम श्रद्धालुओं के पैरों में छाले पड़ गए उनके मलम लगाकर उनकी सेवा में जुटे हुए हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment