फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 24 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में देर रात 21 IPS अफसरों के ट्रान्सफर किए गये है । ज्यादातर अफसरों के प्रमोशन के बाद ट्रांसफर किए गये है । इनमे जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा के रेंज आईजी बदले गये है । अब आईपीएस राहुल प्रकाश जयपुर रेंज आईजी और सत्येंद्र सिंह जोधपुर रेंज आईजी होंगे। वही आईपीएस शरत कविराज को जोधपुर कमिश्नर पद पर लगाया गया है।

विपिन कुमार पांडे को अतिरिक्त महानिदेशक (क्राइम) की जिम्मेदारी दी गई है । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में महानिरीक्षक सत्येंद्र कुमार को आर्थिक विकास के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नीति आयोग की तर्ज पर बनाए राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफाॅर्मेशन एंड इनोवेशन (रीति) के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी का जिम्मा दिया है।
जयपुर विकास प्राधिकरण में उप महानिरीक्षक का पद संभाल रहे राहुल कोटोकी को पुलिस मुख्यालय में महानिरीक्षक पुलिस की जिम्मेदारी दी है। हालांकि उनकी जगह किसी को नहीं लगाया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment