फोटो : फाइल फोटो
बीकानेर , 24 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
बीकानेर में आठवीं बोर्ड परीक्षा देने जा रही 13 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को डिटेन किया है। आरोपी ने पूछताछ में बालिका की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है।
एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि 21 फरवरी को 13 वर्षीय बालिका अपने घर से ढाणी होते हुए आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रही थी। दोपहर 12:15 बजे घर से निकली थी। करीब 1:46 बजे स्कूल प्रशासन से सूचना आई कि वह स्कूल नहीं पहुंची है। इसके बाद हम लोगों ने तलाश शुरू कर दी। थोड़ी दूर पहुंचे तो बच्ची का शव अर्द्धनग्न हाल में पड़ा मिला था।
जांच में सामने आया कि रास्ते में आरोपी युवक ने छात्रा को जबरन रोक लिया। विरोध करने पर उसने बालिका का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इधर, मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण अस्पताल में धरने पर बैठे हैं। अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment