फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली, 24 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
भारत मंडपम में AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के प्रोटेस्ट के सिलसिले में, दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को करीब 20 घंटे की पूछताछ के बाद आज गिरफ्तार कर लिया गया।
दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) चीफ उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में लाया गया। कोर्ट से पुलिस ने उदय भानु चिब की 7 दिन की कस्टडी मांगी है ।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि चिब, जो IYC के प्रेसिडेंट हैं, उन्होंने साज़िश रची और प्रोटेस्ट करने वालों को लॉजिस्टिक्स दिए। दिल्ली पुलिस ने कहा कि केस की जांच के लिए 7 दिन की कस्टडी की ज़रूरत है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment