वीडियो न्यूज़ : विधानसभा में उठा नीमकाथाना के 76 नम्बर फाटक का मामला : विधायक मोदी ने अंडर पास का कार्य शुरू करवाने की उठाई मांग, बोले - विभागीय खींचतान के कारण अटका कार्य

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर/ नीमकाथाना, 24 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोसिब 

नीमकाथाना विधायक मोदी ने राजस्थान विधानसभा में नीमकाथाना नगरपालिका क्षेत्र के 76 नम्बर फाटक पर अंडर पास का मामला उठाया। विधायक ने सदन को अवगत कराया कि  डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन निर्माण के बाद फाटक नं. 76 को बंद कर आर.ओ.बी. बना दिया गया। 

विधायक मोदी ने कहा कि फाटक बंद कर देने से शहर दो हिस्सों में बंट गया है। आमजन को 2 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है, जबकि बुजुर्ग, महिलाएं और छात्र जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर हैं। जिससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

विधायक ने बताया कि पिछली सरकार के समय डबल बॉक्स अंडरपास के लिए 3 करोड़ 85 लाख रुपये स्वीकृत होने के बावजूद विभागीय खींचतान के कारण कार्य अटका हुआ है। यह केवल सुविधा का नहीं, बल्कि जनसुरक्षा और मानव जीवन का प्रश्न है।

मोदी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि शीघ्र निर्णय लेकर नीमकाथाना की जनता को सुरक्षित आवागमन का अधिकार दिलाया जाए।

खबर अपडेट होगी 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit