वीडियो न्यूज़ : निजी बस ऑपरेटरों के पक्ष में उतरा विपक्ष : नेता प्रतिपक्ष जुली का सरकार पर हमला, कहा - किसी एक व्यक्ति की गलती की सजा सभी को नहीं दे सकते

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 24 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टिकाराम जुली ने निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है । जुली ने कहा कि किसी एक व्यक्ति की गलती की सजा सभी को नहीं दे सकते। राज्य सरकार जिस प्रकार से काम कर रही हैं, वह गलत है और इसके विरोध में वे सभी हड़ताल पर गए हैं। सरकार को उनकी भी सुननी पड़ेगी।

जुली ने कहा कि बस ऑपरेटरों पर जिस प्रकार से शिकंजा कसा जा रहा है, उन्हें परेशान किया जा रहा है। बेवजह उनके चालान काटे जा रहे हैं और बसों को सीज किया जा रहा है। यह गलत है ।

जुली ने आगे कहा कि यह कोई बहुत बड़े अरबपति नहीं हैं, बल्कि छोटे-छोटे लोग हैं जिन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया है। कुछ लोग बड़े हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग एक-एक या दो-दो बस चलाकर अपना गुजारा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन पर जिस प्रकार का शोषण किया जा रहा है, उसके विरोध में वे खड़े हुए हैं। कुछ समय पहले भी जब वे हड़ताल पर गए थे, तब किन शर्तों पर समझौता किया गया था, और आज फिर उन्हें वापस हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। राजस्थान में राज नहीं, लूटपाट चल रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit