वीडियो न्यूज़ : बाबा श्याम के भक्तों में आस्था और उत्साह : बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले में नीमकाथाना से होकर उमड़ रहा श्रद्धालुओं का कारवां, जगह जगह लगे पांडाल

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 24 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब

खाटूश्यामजी में स्थित बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले में नीमकाथाना से होकर श्रद्धालुओं का कारवां उमड़ रहा है । श्रद्धालुओं में बाबा के प्रति आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कंकरीले रास्तों पर बिना चप्पलो के चलते हुए भी भक्तों की आस्था और उत्साह बरकरार है।  

पदयात्रा कोटपूतली सीकर बाई पास , माकडी बाई पास और नीमकाथाना रेलवे लाइनों से होकर गुजर रही है ।  सेवादार पदयात्रियों की थकान और पीड़ा दूर करने के लिए उनकी सेवा कर रहे हैं।

नीमकाथाना में 100 से अधिक पांडाल :-
एकदशी के नजदीक होने के साथ ही पदयात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए नीमकाथाना शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में 100 से अधिक बड़े पांडाल लगाए गए हैं। इन पांडालों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी और विश्राम की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। पदयात्रियों की सेवा में छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग महिलाएं सेवाएं दे रही है।

आकर्षक झांकी :-
सेवादार पंडालों बाबा श्याम की आकर्षक झांकी सजाकर दिनरात भजन कीर्तन कर रहे हैं। पुरा क्षेत्र श्याम प्रभु के गुणगान में लगा हुआ है। मानो खाटूश्यामजी यही है ।

चिकित्सा शिविर भी :-
पदयात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा शिविर भी लगाए गए हैं। इन शिविरों में थके हुए और बीमार श्रद्धालुओं का उपचार किया जा रहा है। आस्था और सेवा के भाव के साथ बाबा श्याम का यह कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit