वीडियो न्यूज़ : नए जिलों पर राजस्थान विधानसभा में हंगामा : राजस्व मंत्री और जूली में हुई नोंकझोंक, नए जिलों पर राजस्व मंत्री ने दिया जूली के सवाल पर ये जवाब

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 25 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

नए जिलों को लेकर राजस्थान विधानसभा में राजस्व मंत्री और नेता प्रतिपक्ष में नोकझोंक के बाद हंगामा हो गया ।  राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि  पिछली सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए जिले बनाए थे । जिस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि आप बना नहीं सकते, तोड़ ही सकते हो।

दरसल कांग्रेस विधायक गीता बरवड़ के आसोप उप तहसील को तहसील में क्रमोन्न्त करने के मूल सवाल के जवाब में राजस्व मंत्री हेमतं मीणा ने कहा कि नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन और पुनर्गठन के लिए ललित के पवार कमेटी बनी हुई है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद नई तहसीलों पर फैसला होगा। इस पर हंगामा हो गया ।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंत्री से कहा कि नए जिले को खोलेंगे क्या? इस पर राजस्व मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने राजीतिक लाभ के लिए नए जिले बनाए थे। जिले ले जाओ, तहसील ले जाओ और कोई प्रक्रिया का पालन नहीं किया।

हमने लोगों की भलाई के लिए जिले तहसील बनाए। आपने राजनीति करने के लिए बनाए। जूली ने पलटवार करते हुए कहा कि आप बना नहीं सकते। आप तो तोड़ सकते हो। इसी बीच स्पीकर ने अगला सवाल पुकार लिया तो हंगामा शांत हुआ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit