फोटो : फाइल फोटो
खेतड़ी, 26 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
उपखंड क्षेत्र की बबाई पंचायत समिति को तहसील बनाने की मांग तेज होने लगी है। क्षेत्र के लोगों ने राज्य सरकार से नवगठित पंचायत समिति को तहसील का दर्जा देंगे की मांग की है ।
ग्रामीणों का कहना है कि बबाई पंचायत समिति से खेतड़ी तहसील की दूरी 20 किलोमीटर से अधिक है। माधोगढ़, नौरंगपुरा, दलेलपुरा और सेफरागुवार जैसी पंचायतें तो करीब 35 से 40 किलोमीटर दूर हैं, जिससे आमजन प्रशासनिक कार्यों से वंचित हो रहे हैं।
बता दे कि राज्य सरकार ने हाल ही में खेतड़ी पंचायत समिति का अधिकार क्षेत्र बड़ा होने के कारण बबाई को पंचायत समिति घोषित किया था। इस दौरान खेतड़ी पंचायत समिति की 44 में से 26 ग्राम पंचायतों को बबाई पंचायत समिति में शामिल किया गया था।
वर्तमान में बबाई उप-तहसील है, जिसके कारण लोगों के अधिकांश कार्य यहां पूरे नहीं हो पाते हैं। उन्हें अपने जरूरी कामों के लिए खेतड़ी तहसील जाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने आमजन को होने वाली इन परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार से बबाई को जल्द तहसील बनाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment