फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 26 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
खाटूश्यामजी में विश्व विख्यात खाटूधाम में चल रहे बाबा श्याम के आठ दिवसीय वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले के छठवें दिन आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाबा श्याम का सतरंगी फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया जिसने दरबार की शोभा को और भी दिव्य बना दिया।
देश के कोने-कोने से आए श्याम श्रद्धालु बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाकर अपनी-अपनी मनोकामनाएं मांगते नजर आए। “श्याम बाबा की जय” के जयकारों से पूरा खाटूधाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो रहा है।
मेले का मुख्य आकर्षण एकादशी मेला कल आयोजित होगा। एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। बाबा श्याम के रथ की एक झलक पाने और रथ को स्पर्श करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। रथयात्रा एवं एकादशी मेले को लेकर प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे और श्रद्धालु सुरक्षित रूप से बाबा श्याम के दर्शन कर सकें।
स्काउट गाइड के सराहनीय कार्य :-
श्री श्याम फाल्गुनी लक्खी मेले में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मेला सेवा ऐतिहासिक शिविर पूरे राज्य ही नहीं पूरे राष्ट्र में अपनी पहचान तथा जनसाधारण पर सेवा की अमिट छाप छोड़ने वाला जारी है।
शिविर संचालक सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने बताया की विभिन्न स्थानीय संघों से आए आंदोलन के कर्मठ ऊर्जावान स्काउटर गाइडर स्काउट गाइड रोवर रेंजर द्वारा दिन रात चार पारियों में निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, स्काउट गाइड सदस्यों द्वारा उद्घोषणा करवाना एवं पर्ची बनाना, खोया पाया जिसमें मोबाइल आवश्यक , दस्तावेज, नकद राशि सहित अनेकों प्रकार की वस्तुएं जमा करवा कर संबंधित के पास पहुंचाना, श्याम कुंड में भोजन एवं नाश्ते के पैकेट पैक करना, गुमशुदा लोगों को परिजनों से मिलाना, बैरिकेटिंग में श्रद्धालुओं को पानी के पाउच वितरण करना, प्राथमिक चिकित्सा में सहयोग एवं श्रद्धालुओं को अस्पताल तक पहुंचाना, स्वच्छता कार्य, दिव्यांग वृद्ध जनों को व्हील चेयर से दर्शन में सहयोग सहित विभिन्न प्रकार की सेवाओं को स्काउट गाइड सदस्यों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।
सेवा से अभिभूत प्रत्येक दर्शनार्थी द्वारा स्काउट सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखकर अपने-अपने तरीके से धन्यवाद ज्ञापित करने का उत्सुक देखा गया, इतना ही नहीं बल्कि जिला प्रशासन एवं मेला मजिस्ट्रेट मोनिका सामोर एवं मंदिर कमेटी के पदाधिकारी ने भी स्काउट गाइड के कार्यों की भूरी भूरी प्रसन्नता व्यक्त की, एकादशी पर स्काउट गाइड रोवर रेंजर द्वारा रथ यात्रा में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment