फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 01 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोसिब
नीमकाथाना में हीरानगर रोड स्थित स्थानीय विद्यालय डीपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया l विज्ञान दिवस कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l
विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रोजेक्ट तैयार किये l पेट्रोल पंप ,मिनी डीजे ,सोलर सिस्टम, हाइड्रोलिक क्रेन, वॉटर प्युरी फिकेशन सिस्टम, रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम,रेस्पिरेटरी मॉडल, अर्थ रोटेशन मॉडल इत्यादि मॉडल तैयार किये l विज्ञान दिवस पर बनाए गए प्रोजेक्ट्स को बनाने में विद्यालय के शिक्षकों का भी विशेष सहयोग रहा l
विद्यालय निदेशक सत्यवीर सिंह ने सभी बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं भविष्य में वैज्ञानिक के रूप में देश एवं समाज की सेवा करने हेतु प्रेरित किया l
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment