फोटो : फाइल फोटो
चूरू , 01 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
चूरू जिले में एक आरटीओ इंस्पेक्टर ने ट्रक चालक को घायल कर दिया। हमले में ड्राइवर की आंख के पास चोट लगने से खून बहने लगा। मामला रतनगढ़ का रविवार सुबह का है। घटना को लेकर चूरू सांसद राहुल कस्वां की भी प्रतिक्रिया सामने आई है । वही घटना का वीडियो भी सामने आया है।
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि डीटीओ के परिवहन निरीक्षक सुरेश कुमार बिश्नोई ट्रक चालक से बहस कर रहे हैं। इसी दौरान ट्रक चालक को सिर से मारकर घायल कर देते हैं। वही चालक के घायल होने के बाद निरीक्षक ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश करता है । लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने यह कहते हुए मना कर दिया कि आप तो रोज यही काम करते हो। लोगों के आक्रोश को देखते हुए परिवहन निरीक्षक गाड़ी में बैठकर चले गए।
मामले के अनुसार जिले के रतनगढ़ में NH-11 पर पेट्रोल पंप के पास डीटीओ के परिवहन निरीक्षक सुरेश कुमार बिश्नोई गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। ट्रक ड्राइवर को रोक लिया। लाइसेंस को लेकर विवाद हो गया। परिवहन निरीक्षक ने चालक का मोबाइल छीन लिया। युवक और परिवहन विभाग के निरीक्षक के बीच तीखी बहस हुई।
सांसद ने की कार्रवाई की मांग :-
घटना पर चूरू सांसद ने कहा कि ड्राईवर भाईयों से अवैध वसूली, मारपीट व दुर्व्यवहार की इस प्रकार की घटनाएं लगातार होना दिखाता है कि आम आदमी निरंकुश शासन की तानाशाही का लगातार शिकार हो रहा है और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।
सांसद ने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को चाहिए कि इस घटना में लिप्त परिवहन विभाग के अधिकारी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें, ताकि मेहनतकश ड्राईवर भाईयों के साथ भविष्य में इस प्रकार का व्यवहार करने की हिमाकत कोई कार्मिक न करे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment