फोटो : फाइल फोटो
बारां , 11 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के एक बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति में जोरदार चर्चा छिड़ गई। बयान आने के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। बयान पर पूर्व सीएम ने सफाई दी है ।
उन्होंने कहा कि मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। आज भी कुछ षड्यंत्रकारी लोग मौजूद हैं, जो बात को गलत अर्थ देने का प्रयास करते हैं। राजे ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे लोग कभी सफल नहीं
राजे के दिए गए बयान पर आज सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से बातचीत की है।
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री राजे 2 दिन पहले कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए पहुंची थीं। यहां सांसद दुष्यंत सिंह की यात्रा की शुरुआत हुई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने उनसे नेशनल हाईवे के बाइपास के एलाइनमेंट को बदलने की मांग की थी। इस दौरान राजे ने कहा था कि मैं अपने आपके लिए कुछ नहीं कर सकी, तुम्हारे लिए क्या करूं। मेरा चला गया, मैं नहीं बचा सकी।
मामले पर बहस छिड़ने के बाद आज पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने मीडिया से बातचीत करते हुए सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। राजे ने बताया कि कुछ किसान उनसे मिलने आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने धौलपुर महल की दीवार का उदाहरण देते हुए कहा- “मेरा ही चला गया।”
उन्होंने किसानों को समझाते हुए यह भी कहा कि एक बार सेंटर लाइन, यानी खूंटी गाड़ने की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करना संभव नहीं होता।
राजे ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक संवाद था और पद को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी। उन्होंने दोहराया कि उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है और उन्होंने कभी पद की कोई बात नहीं की।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment