फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 26 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 27 अप्रैल को जयपुर आएंगे। नितिन नबीन जयपुर से सीधे टोंक जायेंगे । जहां टोंक में भाजपा के 7 जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। वे एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 27 अप्रेल को जयपुर आयेंगे । जयपुर से टोंक जायेंगे, जहां भाजपा के 7 जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। वे एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
बता दे कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला राजस्थान का दौरा होगा । इस दौरान वे जयपुर में स्थित भाजपा कार्यालय भी आएंगे और वहां 2 बैठके लेंगे । भाजपा अध्यक्ष के अनुसार उनके दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment