वीडियो न्यूज़ : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर : बाड़मेर में पारा 46 पार पहुंचा, देर शाम कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 27 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में अप्रेल के महीने में ही गर्मी के तेवर लगातार बढ़ते जा रहे है । अप्रेल के महीने में ही पारे ने 46 का आंकड़ा पार कर लिया । रविवार को बाड़मेर में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से उपर दर्ज किया गया ।

ये 12 साल में 3 बार है जब पारा 46 डिग्री के पार निकल गया। कोटा और जोधपुर में पारा पुराने रिकॉर्ड को छूने और तोड़ने के करीब है। रविवार को 8 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

बारिश से मिली राहत :-
हालंकि दिनभर तेज गर्मी के बाद देर शाम उदयपुर, अजमेर, जोधपुर सहित कई जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। उदयपुर में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम बदला और दोपहर बाद हल्की बारिश/बूंदाबांदी शुरू हुई । देर शाम को उदयपुर शहर सहित आपपास के क्षेत्रो में बारिश होने से तापमान में थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को राज्य के 5 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 27 अप्रैल को दिन के साथ रात में भी हीटवेव की आशंका है।  मौसम के अनुसार, 28 अप्रैल के आसपास भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit