वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में गौ माता को राष्ट्रीय माता के दर्जे की मांग : रैली निकालकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, नन्हीं गौ भक्त बोली - जब धारा 370 हट सकती तो.!

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 27 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में सोमवार को गौ माता को राष्ट्रीय माता दर्जा देने की मांग को लेकर रैली निकालकर ज्ञापन दिया गया । यह रैली नीमकाथाना के शहर के रामलीला मैदान से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची।  जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री , राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार देवीलाल चौधरी को ज्ञापन सौंपा । 

रैली घुघाड़ी धाम के संत अवध बिहारी महाराज के नेतृत्व निकाली गई ।  जिसमे सैकड़ो की संख्या में संत, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संघठनो से जुड़े लोग और युवा शामिल हुए । सभी मांग गौ माता को बचाने के सन्देश देने वाले नारे लगाते हुए चल रहे थे । 
Image
रैली में भाजपा नेत्री वीरांगना कविता सामोता, विहिप जिला अध्यक्ष मनोज बंशीय, भाजपा नेता दौलत राम गोयल, तोरावती गौशाला के उपाध्यक्ष पंकज भारद्वाज, गौ भक्त और भजन गायिका संध्या शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में गौ भक्त शामिल हुए ।

Image

गौ भक्त और भजन गायिका संध्या शर्मा के चेहरे पर गौ माता के लिए पीड़ा छलकी । उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब देश में धारा 370 हटाई जा सकती है तो नही कसाई बाड़े बंद क्यों नही किया जा रहे ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit