फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 27 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर पासपोर्ट ऑफिस को दो महीने में आज तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना पर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीमों ने पूरे परिसर को खाली करवाया। हालंकि सर्च में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि कंट्रोल रूम सीकर के जरिए सूचना मिली कि पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिस पर मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर को खाली करवाया गया। सिविल डिफेंस,RAC सहित अन्य टीमें भी मौके पर पहुंची। करीब सवा घंटे तक डॉग स्क्वायड सहित अन्य टीम ने सर्च किया लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ऐसे में वापस लोगों को एंट्री दी गई।
जानकारी के अनुसार, 12:05 से लेकर 12:10 के बीच कंट्रोल रूम पर जयपुर हेड क्वार्टर से सूचना मिली कि पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है । ऐसे में करीब 1:25 तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। संदिग्ध वस्तु की तलाशी के लिए सीकर पुलिस की डॉग "जेमिया" को भी बुलाया गया। हालंकि सर्च में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment