वीडियो लाइव : गहलोत बोले - पायलट की दोनों टांगे कांग्रेस में ही रहेंगी : मानेसर कांड का जिक्र करते हुए गहलोत ने पायलट को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा वो हमे छोड़कर नही जायेंगे

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर , 27 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मानेसर घटनाक्रम को याद करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया है । गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट को मानेसर से अनुभव हो गया है इस प्रकार की गलती करने के क्या अंजाम होते हैं।

गहलोत का यह जवाब भाजपा प्रभारी दवारा सचिन पायलट को लेकर दिए गया बयान पर आया है । भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने टोंक विधायक (सचिन पायलट) को 'बहुरूपिया' बताते हुए तंज कसा था कि उनकी एक टांग कांग्रेस में है और दूसरी कहाँ है, पता नहीं।

पायलट को हो गया अनुभव :-
इसके जवाब में गहलोत ने कहा कि उनकी दोनों टांगे कांग्रेस में है और कांग्रेस में रहेगी। अब जो पहले गुमराह करके हमारे लोगों को मानेसर ले गए थे उनके मन की मन में ही रह जाएगी। सचिन पायलट को अनुभव हो गया है इस प्रकार की गलती करने के क्या अंजाम होते हैं। ठीक है ना? इसलिए अब वो समझ गए हैं, संभल गए हैं, समझ भी गए, संभल भी गए हैं। मैं उम्मीद करता हूं अब वो हमें छोड़ के कभी नहीं जाएंगे और हमारी पूरी पार्टी उनके साथ में एकजुट है।

मानेसर कांड  का जिक्र बार बार :-
बता दे कि गहलोत पिछले कई महीनों से लगातार बीजेपी पर सरकारें गिराने की साजिश का आरोप लगाते हुए मानेसर कांड को याद दिलाते रहते हैं। अब गहलोत ने सचिन पायलट का नाम लेकर फिर पुराने विवाद को ताजा कर दिया है, जिसके सियासी मायने तलाशे जा रहे है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit