देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ पाटन का लाल : शहीद देशराज का कल सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव काचरेडा में होगा अंतिम संस्कार, निकलेगी तिरंगा यात्रा

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 27 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

अरुणाचल प्रदेश में देश की सीमा पर तैनात पाटन का एक वीर जवान कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो गया। पाटन क्षेत्र के काचरेडा गांव निवासी 24 वर्षीय ग्रेनेडियर देशराज सिंह तंवर 25 अप्रैल को गश्त के दौरान अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आ गए, जिससे उनका निधन हो गया।

पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार :-

देशराज सिंह की पार्थिव देह सोमवार सुबह गुवाहाटी से दिल्ली के लिए रवाना की गई। दिल्ली पहुंचने पर उनकी बटालियन और एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पार्थिव देह को राजस्थान के लिए रवाना किया गया, जिसे कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल में रखा जाएगा। शहीद का अंतिम संस्कार मंगलवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव काचरेडा में किया जाएगा।

मां-पत्नी मौत की खबर नही 

जवान देशराज के निधन की जानकारी शहीद के पिता उदय सिंह समेत परिवार की महिलाओं और बुजुर्गों को नहीं दी गई है। परिवार को यह खबर संभलकर देने की तैयारी की जा रही है। वहीं, शहीद की पत्नी और मां भी इस दुखद घटना से अनजान हैं।

निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा :-

शहीद देशराज सिंह के सम्मान में मंगलवार सुबह 8 बजे पाटन से काचरेडा तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

पीछे छोड़ गया मासूम बेटी :-

देशराज सिंह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई भोजराज सिंह भी भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं, जबकि उनके दादा भगवान सिंह भी सेना से सेवानिवृत्त रहे हैं। देशराज करीब पांच वर्ष पहले सेना में भर्ती हुए थे। अपने पीछे वे एक साल की मासूम बेटी को छोड़ गए हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit