फोटो : फाइल फोटो
जयपुर , 27 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज राजस्थान के दौरे पर है। वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजस्थान आए हैं। नितिन नवीन का एयरपोर्ट से प्रदेश बीजेपी ऑफिस तक करीब 12 किलोमीटर तक रोड शो निकाला जा रहा है।
जयपुर एयरपोर्ट के बाहर बने स्वागत मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का 101 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही गदा भेंट की। महिला कार्यकर्ताओं ने जेसीबी पर चढ़कर फूल बरसाए।
शीशा टूटा :-
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को जयपुर के गोविंददेव जी की तस्वीर देते समय शीशा टूट गया। जिससे मंत्री जवाहर सिंह बेढम के हाथ में भी चोट लग गई।
बैठक लेंगे नितिन नबीन:-
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन प्रदेश बीजेपी ऑफिस में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मोर्चा अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक भी मौजूद रहेंगे।
इसके बाद कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश की टॉप लीडरशिप से प्रदेश के राजनीतिक हालत, सत्ता व संगठन के कामकाज और बीजेपी के प्रशिक्षण अभियान सहित आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे।
सात जिला कार्यालयों का उद्घाटन :-
इससे पहले नितिन नबीन सोमवार सुबह जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां से हेलिकॉप्टर के जरिए टोंक रवाना हुए थे। नितिन नवीन ने टोंक में बीजेपी के नवनिर्मित जिला ऑफिस का उद्घाटन किया। इसके साथ ही बूंदी, प्रतापगढ़, बाड़मेर, चूरू, डूंगरपुर और पाली जिला ऑफिस का वर्चुअल उद्घाटन और जालोर ऑफिस का वर्चुअल शिलान्यास किया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment