वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना से होकर नई ट्रेन चलाने की मांग : मावंडा रेलवे स्टेशन पर तीन शेड लगवाने सहित सुविधाओं के विस्तार को लेकर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 28 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के मावन्डा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार सहित विभिन्न मांगो को लेकर मंगलवार को स्टेशन अधीक्षक को  ज्ञापन दिया गया। मावन्डा रेलवे संघर्ष समिति के लोगों ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और उत्तर पश्चिम रेलवे  डीआरएम के  नाम स्टेशन अधीक्षक रामस्वरूप मीणा को ज्ञापन दिया । 

तीन शेड लगाने की मांग :-
दिए गए ज्ञापन में प्रमुख मांग  में रेलवे स्टेशन के सामने टीन सेट लगवाने, दोनों प्लेटफार्म पर आने जाने के लिए फूट ओवर ब्रिज और गेट नंबर 71 के स्थान पर बने अंडरपास में पानी की समस्या से निजात दिलवाने की समस्याएं प्रमुख रही।

इसके साथ ही ट्रेन संख्या 14087/ 88 रुणिचा एक्सप्रेस का मावंडा रेलवे स्टेशन पर ठहराव , गाड़ी संख्या 09639/40 और 09733/34 को नियमित करने की मांग की। जिससे डेली पेसेंजर हो फायदा होगा ।

नई ट्रेन चलाने की मांग :-
इसके साथ ही वाया नीमकाथाना होते हुए नई दिल्ली - कोटा, दिल्ली - जयपुर - बीकानेर, हनुमानगढ़ - झालावाड, सोनीपत - भरतपुर, दिल्ली - जयपुर, दिल्ली - सूरत, दिल्ली - भोपाल, और दौराई - कोलकाता के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग की गई ।  इन विभिन्न नई ट्रेनों की मांग काफी समय से की जाती रही है ।

ज्ञापन देते समय सरपंच प्रतिनिधि राजूराम मीणा, कैलास चंद  सैनी, नवल किशोर, दिनेश, सुरेंद्र, दीपेन्द्र, रामनारायण देशवाल, विकास महावीर सहित रेलवे संघर्ष समिति के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit