फोटो : AI जनरेट फोटो
डीग , 28 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
डीग जिले के कामां कस्बे के पास स्थित बादीपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते महिला कुएं में कूद गई। उसे बचाने के लिए पति ने भी कुएं में छलांग लगा दी। अपने भाई को कुएं में कूदता देख छोटा भाई भी कूद गया। डूबने से दोनों भाइयों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। ममला देर रात का है ।
जानकारी के अनुसार, बादीपुर निवासी रविंद्र का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आपा खो चुकी पत्नी ने घर के पास बने एक पुराने कुएं की ओर दौड़ लगा दी और उसमें कूद गई।
पत्नी को डूबता देख रविंद्र ने उसे बचाने के लिए तुरंत कुएं में छलांग लगा दी। भाई और भाभी को संकट में देख छोटा भाई रोहित उर्फ तेजू भी बिना सोचे-समझे कुएं में कूद गया। शोर सुनकर ग्रामीण भी कुएं की तरफ भागे और तीनों को रस्सी की मदद से बाहर निकाला।
रविंद्र और तेजू की मौत :-
तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर चारों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद रविंद्र और तेजू को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिंद्रा को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। ग्रामीणों का कहना है कि कुआं दशकों पुराना है और उसमें अक्सर जहरीली गैस बन जाती है।
पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि क्या मौत केवल गैस से हुई या कुएं में गिरने से लगी चोटों के कारण। इस हादसे ने बादीपुर गांव में मातम फैला दिया है, जहाँ एक साथ दो भाइयों की अर्थी उठेगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment