वीडियो लाइव : केन्द्रीय मंत्री बोले - मानेसर कांड में सचिन पायलट तो बस एक मोहरा थे : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा - पूरे ड्रामे के निर्देशक अशोक गहलोत थे, गहलोत इसे जिंदा रखना चाहते है

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 28 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मानेसर कांड में सचिन पायलट तो बस एक मोहरा थे। जबकि इस पूरे ड्रामे के निर्देशक अशोक गहलोत थे। अशोक गहलोत कांग्रेस पार्टी को मानेसर में हुई घटना को कभी भूलने नहीं देना चाहते हैं।

केंद्रीय कला-संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बयान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बार बार मानेसर कांड का जिक्र करने पर आया है उन्होंने कहा कि मैंने उस घटना के समय भी कहा था। आज फिर कहता हूं कि उस घटना के रचनाकार, उस कहानी के रचयिता, उस पूरे ड्रामे के डायरेक्टर और उस ड्रामा का पटाक्षेप करने वाले सब खुद अशोक गहलोत साहब हैं।

शेखावत ने कहा कि सचिन पायलट तो मात्र वहां एक मोहरा थे। अभी भी उस मोहरे को अपने राजनीतिक वनवास को समाप्त करने के लिए उपयोग किया जाए, इसलिए गहलोत साहब इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। आगे भी करते रहेंगे।

दरअसल, भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने सोमवार को टोंक में सभा को संबोधित करते हुए पायलट पर तंज कसा था। जिसमे उन्होंने कहा था कि उनकी एक टांग कांग्रेस में रहती है और एक जाने कहां रहती है।

दोनों टांगें कांग्रेस में हैं:-

उनके इस बयान पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि सचिन पायलट की दोनों टांगें कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में रहेंगी। जो पहले गुमराह करके हमारे लोगों को मानेसर ले गए थे, उनके मन की मन में ही रह जाएगी।

सचिन पायलट को अनुभव हो गया है कि इस प्रकार की गलती करने के क्या अंजाम होते हैं। अब वे समझ गए हैं, संभल भी गए हैं। मैं उम्मीद करता हूं अब वे हमें छोड़ के कभी नहीं जाएंगे और हमारी पूरी पार्टी उनके साथ एकजुट है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit