फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 28 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है । गर्मी के साथ लू ने आमजन का जीवन बेहाल कर रखा है । राजस्थान में पारा 46 डिग्री को पार कर चूका है । जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
जयपुर में दिन का पारा 43.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम केंद्र के अनुसार ये सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में हिटवेव का कहर देखने को मिल रहा है ।
आंधी-बारिश के साथ ओले:-
सोमवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दोपहर बाद हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर सहित कई शहरों आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे।
चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर समेत इनके आसपास के एरिया में घने बादल छाने के साथ धूलभरी आंधी चली। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में 28 अप्रैल को भी 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 2 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment