वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में चोरी की बड़ी वारदात : रुपए भरा बैग हुआ चोरी, सास की पेंशन निकालकर ला रही थी बहू, रामलीला मैदान में बाइक दिखाते समय हुए चोरी

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 28 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में मंगलवार को एक महिला का पैसों से भरा बैग चोरी हो गया। घटना रामलीला मैदान स्थित अग्रसेन सर्किल के पास की बताई जा रही है। घटना मंगलवार दोपकर की है ।

जानकारी के अनुसार महिला सरोज देवी अपने पति इंद्राज के साथ अपनी सास शांति देवी की पेंशन पंजाब नेशनल बैंक से निकलवाकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर महिला का बैग लेकर फरार हो गया। बैग में करीब 1 लाख 35 हजार रुपये नकद, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

पीड़िता सरोज देवी ने बताया कि वह अपने पति इंद्राज के साथ  अपनी सांस शांति देवी की पेंशन पंजाब नेशनल बैंक से निकलवा कर बाइक रामलीला मैदान स्थित सर्किल के पास खड़ी की थी।  बाइक स्टार्ट नहीं होने पर महिला के पति चाबी बनवाने के लिए गए थे।  तभी पास में महिला किसी से दूसरी बाइक की चाबी लाने के लिए गई । आकर देखा तो बैक गायब मिला।   बैक में 1 लाख 35 हजार रुपए एटीम बैंक पासबुक सहित अन्य जरूरी कागजात थे।  

घटना की सूचना पर कोतवाली थाना अधिकारी बिजेंद्र सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit