फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 28 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिले में मंगलवार सुबह बहलोड गांव के पास एक तेज रफ्तार कार और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि राह चलती एक छात्रा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से चंदवाजी स्थित निम्स अस्पताल भिजवाया।
जहां चिकित्सकों ने शैलेश (25) पुत्र पप्पू राम धोबी निवासी खितोली, जालौन उत्तर प्रदेश और सत्यम दुबे (29) पुत्र मनोज दुबे निवासी सरावन थाना बोहन जिला जालौन उत्तर प्रदेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं सागर (23) पुत्र उमेश चौधरी निवासी थलेस्वरी मंदिर के पास जालौन उत्तर प्रदेश और अंजलि (23) पुत्री अनुराग शुक्ला निवासी अकौशी जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश का उपचार जारी है। सभी लोग खाटू श्याम जी के दर्शन कर उत्तर प्रदेश लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी और पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द कर दिया।
हाईवे पर लगा जाम:-
भीषण दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रेलर को किनारे लगवाया और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।
पुलिस की अपील :-
रायसर थानाधिकारी हेमराज सिंह ने वाहन चालकों से अपील की है कि हाईवे पर ओवरटेक करते समय विशेष सावधानी बरतें और गति सीमा का पालन करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment