वीडियो न्यूज़ : जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए बैठक : नीमकाथाना में मकान सुचीकरण का कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक, तहसीलदार की आमजन से अपील

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 29 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं स्व-गणना से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार देवीलाल चौधरी ने की ।

जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण कार्य 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक किया जाएगा। वहीं स्व-गणना की विशेष सुविधा 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी, जिसके लिए भारत सरकार द्वारा अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

323 ब्लॉक निर्धारित :-
तहसीलदार देवी लाल चौधरी ने बताया कि नीमकाथाना के अंतर्गत कुल 93 राजस्व ग्रामों में 323 ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं। इस कार्य के सफल संचालन के लिए 53 पर्यवेक्षक एवं 315 प्रगणक नियुक्त किए गए हैं। सभी आरक्षित एवं कार्यरत कार्मिकों को प्रशिक्षण 4 मई 2026 से 12 मई 2026 तक तीन चरणों में दिया जाएगा। प्रशिक्षण का आयोजन सीताराम मोदी आचार्य राजकीय महाविद्यालय नीमकाथाना में किया जाएगा।

तहसीलदार ने बताया कि देश मे पहली बार जनगणना के इतिहास में स्व-गणना का ऑप्शन रखा गया है। ज्यादा ज्यादा से जनगणना से जुड़ी सभी डिटेल्स वो मोबाइल व लेपटॉप के माध्यम से फील कर सकते हैं। फील्ड में लगे सुपरवाइजर व अधिकारियों को काफी राहत मिलेगी।

इसके साथ ही पूरे नीमकाथाना को 323 ब्लॉक में बांटा गया है। हर ब्लॉक प्रगण और 5 ब्लॉकों पर सुपरवाइजर को लगाया गया है। जिससे ये कार्य जल्द से जल्द हो सके। वही प्रगण और सुपरवाइजर की ट्रेनिंग 4 से 12 मई तक होगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit