फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 29 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। बुधवार अलसुबह बूंदाबांदी ने मौसम को खुशनुमा बना दिया । बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
इससे पह्के मंगलवार को दिनभर की तेज गर्मी और उमस के बाद शाम होते-होते आसमान में घने बादल छाने लगे । बुधवार अलसुबह अचानक से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिला । जिसके बाद तेज हवाओं के साथ बादलों की जोरदार गर्जना शुरू हुई और कुछ ही देर में शहर व ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश होने लगी।
भीषण गर्मी के बीच बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है । बारिश के कारण गर्म हवाओं से परेशान लोग बारिश के बाद राहत महसूस करते नजर आए। साथ ही मौसम सुहावना होने से वातावरण में ठंडक घुल गई।
बिजली गुल :-
बारिश के दौरान तेज बिजली गर्जना भी देखने को मिली , जिससे कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, हालंकि ग्रामीण क्षेत्रो में 4 -5 घंटे तक बिजली बहाल नही हो पाई । बिजली गुल होने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा, हालांकि मौसम सुहावना होने से लोगों ने इसे राहत के रूप में लिया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment