भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मशाल जुलूस में महिलाओं पर भड़के : मदन राठौड़ नाराज होकर कार्यक्रम छोड़कर चले गए, जिलाध्यक्ष पीछे - पीछे दौड़े, जानिए ये था मामला

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 29 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजधानी जयपुर में भाजपा के मशाल जुलूस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नाराज हो गए और गुस्सा होकर कार्यक्रम छोड़कर अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए । 

दरसल परिसीमन के साथ नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम के पास नहीं होने पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओ द्वारा विपक्ष के खिलाफ मंगलवार शाम को अमर जवान ज्योति पर कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में सावधानी नहीं बरतने पर मदन राठौड़ महिलाओं को डांटने लगे। मदन राठौड़ का यह रूप देखकर एकबारगी तो महिला कार्यकर्ता भी सहम गईं।

मदन राठौड़ गुस्सा होकर गाड़ी में बैठने के लिए सड़क पर आ गए। उनके पीछे-पीछे बीजेपी शहर अध्यक्ष अमित गोयल पहुंचे। उन्होंने राठौड़ को कहा कि मुझे 5 मिनट दीजिए। मैं व्यवस्थित करवाता हूं। इस पर राठौड़ ने कहा कि मैं कब से कह रहा हूं कि 10 फीट दूर रहो, लेकिन समुचित दूरी नहीं बना सकती हैं। इसके बाद राठौड़ नाराज होकर गाड़ी में बैठकर चले गए।

सीएम को भी आना था :-
इस कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को पहुंचना था, लेकिन सीएम कार्यक्रम में नहीं आए। वहीं प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचे तो नाराज होकर निकल गए।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit